फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत पाक सीमा पर हुई फ्लैग मीटिंग में उठा आतंकी सुरंग का मुद्दा

Thu, 23 Feb 2017 04:30 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
सीमा पर तैनात जवान - फोटो : File Photo
विज्ञापन
भारत की ऑकट्राय और पाक की इनायत पोस्ट के बीच जीरो लाइन पर बुधवार को फ्लैग मीटिंग हुई। इसमें बीएसएफ अधिकारियों ने रामगढ़ सेक्टर में मिली सुरंग के बारे में शिकायत की। फ्लैग मीटिंग में पाकिस्तान की 12 चिनाब के रेंजर्स मोहम्मद इरफान अन्य अधिकारी पहुंचे।
विज्ञापन



वहीं बीएसएफ की 78 वाहिनी के कमांडेंट भगवंत सिंह और 62 वाहिनी के कमांडेंट व अन्य अधिकारियों ने मीटिंग में हिस्सा लिया। बीएसएफ अधिकारियों ने सुरंग पर आपत्ति जताई तो पाकिस्तान ने इसको लेकर मना कर दिया।

बीएसएफ के अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तान क्षेत्र से घुसपैठ की घटनाओं पर भी चर्चा की। सुबह  11 से दोपहर एक बजे तक मीटिंग हुई। इस दौरान पाकिस्तानी क्षेत्र में उगे सरकंडों को साफ कराने के बारे में भी बातचीत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें