फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: संसद में गूंजेगा जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य की बहाली का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
-21 से शुरू हो रहे मानसून सत्र में कांग्रेस व नेकां के सांसद उठाएंगे मुद्दा
विज्ञापन

-प्रदेश में मिल रहे समर्थन को कांग्रेस हाईकमान से कर रही साझा

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस जम्मू-कश्मीर में पूर्ण राज्य का दर्जा बहाली का मुद्दा संसद में उठाएंगी। इसे लेकर दोनों दलों ने पार्टी स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से है और इससे ठीक पहले प्रदेश में दोनों राजनीतिक दलों की संगठनात्मक बैठकों का सिलसिला तेज हो गया है। बैठकों से बाहर भी मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उनका मंत्रिमंडल हर मोर्चे पर पूर्ण राज्य बहाली की बात करते रहे हैं। मुख्यमंत्री उमर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के सामने भी पूर्ण राज्य बहाली का मुद्दा रख चुके हैं। मुख्यमंत्री पूर्ण राज्य मिलने पर अपनी कुर्सी तक छोड़ने की बात कह चुके हैं।
उधर, कांग्रेस ने हमारी सियासत, हमारा हक अभियान को मानसून सत्र से ठीक एक दिन पहले तक बड़े आंदोलन में बदलने का फैसला किया है। इस कड़ी में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा की अगुवाई में हुए एक बैठक में संगठन के सक्रिय पदाधिकारियों को जम्मू और कश्मीर दोनों संभाग से ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। इस बैठक के इनपुट और फील्ड से मिल रहे समर्थन को हाईकमान के समक्ष रखा जा रहा है। बहरहाल, 21 जुलाई से पहले नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस दोनों संसदीय बोर्ड की बैठक में इस मुद्दे पर रणनीतिक चर्चा कर सकते हैं। इसके संकेत नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेताओं ने दिए हैं।
विज्ञापन


इनसेट....
संसद में जम्मू-कश्मीर
भाजपा - 02
नेशनल कॉन्फ्रेंस -02
निर्दलीय -01

राज्यसभा -कुल सीटें चार, सभी खाली हैं।
मनोनीत सांसद -एक

इनसेट...

संसद से है पूर्ण राज्य के दर्जे की उम्मीद : कांग्रेस
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने कहा है कि मानसून सत्र में इस बार जम्मू-कश्मीर के पूर्ण राज्य की बहाली का मुद्दे की गूंज सुनाई देगी। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर जनसमर्थन जुटाने का काम किया है। प्रदेश भर में कांग्रेस ने हमारी सियासत, हमारा हक आंदोलन चलाया है और इस आंदोलन के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने प्रदेश के हर कोने में जाकर लोगों से संपर्क साधा है। इसकी रिपोर्ट हाईकमान को भेजी जा रही है। प्रदेश को पूर्ण राज्य की संसद से उम्मीद है।
विज्ञापन


इनसेट..

सदन से मिलेगी मंजूरी, विपक्षी दल उठाएं आवाज : नेकां
नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रांतीय अध्यक्ष रत्न लाल गुप्ता ने कहा है कि उनकी पार्टी पूर्ण राज्य का आंदोलन चला रही है। हर मोर्चे पर इस बात को रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्ण राज्य की बहाली संसद से होनी है। ऐसे में आवश्यक है कि विपक्षी दल मिलकर प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के हक में आवाज उठाएं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के समय जो एकजुटता राजनीतिक दलों ने दिखाई थी, उसकी एक बार फिर आवश्यकता है। संसदीय बोर्ड में इस मुद्दे पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें