फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐतिहासिक पंचवक्त्र शिव मंदिर की भूमि पर पार्किंग का मुद्दा गरमाया, धरने के समर्थन में कांग्रेस भी

Sun, 06 Sep 2020 11:26 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
ऐतिहासिक पंचवक्त्र शिव मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू शहर के ऐतिहासिक पंचवक्त्र शिव मंदिर की भूमि पर पार्किंग और व्यावसायिक परिसर के प्रस्ताव का मुद्दा गरमा गया है। प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने विरोध करते हुए धार्मिक स्थल पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) व धार्मिक स्थल के कार्यवाहक सुरेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में दिए गए धरने में शामिल होकर समर्थन किया। पार्टी ने जेएमसी के मेयर को बर्खास्त करने के साथ पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग की। भाजपा नेताओं पर मिलीभगत से धार्मिक स्थल की भूमि हड़पने के आरोप लगाए गए।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बारामुला मुठभेड़ः आतंकियों ने 12 लोगों को बना लिया था बंधक, फिर दिखा जांबाजों का शौर्य

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमण भल्ला, पूर्व मंत्री योगेश साहनी और मुख्य प्रवक्ता रवींद्र शर्मा ने कहा कि एक साजिश के तहत निजी स्वार्थ के लिए कुछ लोग जम्मू के प्राचीन और ऐतिहासिक धार्मिक स्थल की जमीन को हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा, जेएमसी के नेतृत्व में जिस तरह से इस प्रतिष्ठित धार्मिक स्थल की जमीन लेने की कोशिश कर रही है, उससे भाजपा नेतृत्व का असली चेहरा उजागर हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- फरियाद लेकर थाने पहुंची महिला, एएसआई ने झांसा देकर लौटाया, फिर घर में घुसकर किया दुष्कर्म

यह धार्मिक स्थल जम्मू प्रांत का सबसे प्रतिष्ठित स्थल है। धार्मिक स्थल के कार्यवाहक को अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा है। 12 दिसंबर 2008 को उच्च न्यायालय द्वारा सुरेश शर्मा को इस धार्मिक स्थल का कार्यवाहक नियुक्त किया गया था। लंबे समय से धार्मिक स्थल की जमीन को हथियाने की भूमाफिया कोशिश कर रहे हैं। आरोप लगाया कि इसके लिए जेएमसी मामलों का प्रबंधन करने वाले भाजपा नेताओं ने पार्किंग स्थल और व्यावसायिक परिसर के निर्माण के नाम पर भूमाफिया से हाथ मिलाया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें