आतंकियों के खिलाफ जम्मू-कश्मीर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एक बड़े ऑपरेशन में एसओजी ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ़ जम्मू एंड कश्मीर(आईएसजेके) के आतंकी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक पिस्तौल, आठ कारतूस और एक लाख 13 हजार रुपये की नगदी भी मिली है। आतंकी की पहचान मलिक उमैद अब्दुल्ला निवासी यारीपोरा, कुलगाम के रूप में हुई है।