फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर पुलिस को बड़ी सफलता: आईएसजेके कमांडर मलिक गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Mon, 05 Apr 2021 12:43 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

  • झज्जर कोटली में लगाया गया था नाका 
  • कुलगाम के यारीपोरा का रहने वाला है मलिक 
  • पूछताछ में बड़ा खुलासा होने की संभावना
विज्ञापन
आईएसजेके कमांडर मलिक उमैद अब्दुल्ला गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आतंकियों के खिलाफ जम्मू-कश्मीर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एक बड़े ऑपरेशन में एसओजी ने आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ़ जम्मू एंड कश्मीर(आईएसजेके) के आतंकी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक पिस्तौल, आठ कारतूस और एक लाख 13 हजार रुपये की नगदी भी मिली है। आतंकी की पहचान मलिक उमैद अब्दुल्ला निवासी यारीपोरा, कुलगाम के रूप में हुई है।

विज्ञापन


बता दें कि जम्मू पुलिस को आतंकी गतिविधि की सूचना मिली थी। इसी के आधार पर एसओजी ने अभियान शुरू किया था। जिसमें झज्जर कोटली में नाका लगाया गया। वाहन की जांच के दौरान आंतकी ने भागने की कोशिश की।

इसके बाद जवानों ने उसका पीछा किया और पकड़ने में सफलता पाई। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आतंकी से पूछताछ जारी है। संभावना जताई जा रही है कि आईएसजेके कमांडर मलिक उमैद अब्दुल्ला की गिरफ्तारी होने से कई बड़े खुलासे भी हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मान्यता: लंका से कश्मीर ऐसे पहुंचीं रावण की कुलदेवी? 'चश्मे' का पानी करता है भविष्यवाणी  

ये भी पढ़ें- पुलवामा: जवानों ने ऐसे उड़ाया वो ठिकाना जिसमें छिपे थे आतंकी, देखें एक्सक्लूसिव तस्वीरें  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें