फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीरः ISIS ने किया कश्मीर में दूसरे हमले का दावा, सूरा हमले में बताया अपना हाथ

Tue, 27 Feb 2018 12:19 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
विज्ञापन
आईएसआईएस का दावा - फोटो : amaq news agency
विज्ञापन

आतंकी संगठन आईएसआईएस ने जम्मू कश्मीर में दूसरी आतंकी वारदात को अंजाम देने का दावा किया है। अमाक न्यूज एजेंसी के मुताबिक रविवार को श्रीनगर के बिलाल कालोनी में हुर्रियत नेता के घर पर हमला कर पुलिसकर्मी की हत्या के पीछे आईएसआईएस का हाथ बताया गया है।

विज्ञापन


इस हमले में सुरक्षा पोस्ट पर तैनात जम्मू कश्मीर पुलिस के कांस्टेबल फारूक अहमद शहीद हो गए थे। जिससे बाद आतंकी उनकी राइफल लेकर फरार हो गए। गौरतलब है कि आईएसआईएस ने नवंबर 2017 में भी घाटित एक आतंकी घटना के पीछे खुद का हाथ होने की बात कही थी।

इसके साथ ही उन्होंने कहा थी कि घाटी में आईएसआईएस दस्तक दे चुका है। हालांकि उस समय आईजी मुनीर खान ने इस दावे को नकारते हुए घाटी में आईएसआईएस की उपस्थिति होने की बात से इंकार किया था। हालांकि इस पर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। 
विज्ञापन


लूटी गई राइफल की फोटो वायरल 
श्रीनगर के सूरा में हुर्रियत नेता के घर हमला कर पुलिसकर्मी की हत्या के बाद लूटी गई राइफल की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रही है। इस बंदूक की फोटो का इस्तेमाल करके बनाया गया एक पोस्टर भी तेजी के साथ शेयर किया जा रहा है। इस पोस्टर में लिखा गया है कि  " द वॉर हैज जस्ट बीगेन" मतलब ( जंग की शुरूआत हो चुकी है) । 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें