घाटी में अब राइफल लूट की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने अत्याधुनिक तकनीक के इस्तेमाल का फैसला किया है। इसके तहत असलहों में इजराइली ट्रैकिंग चिप फिट किया जाएगा जिससे लूट के बाद उसके लोकेशन का पता लगाया जा सकेगा।
माना जा रहा है कि दक्षिणी कश्मीर में पिछले कुछ महीनों में हथियार लूट की घटनाएं बढ़ने के बाद यह फैसला किया गया है। सूत्रों के अनुसार हथियारों की नई खेप में यह चिप पहले से ही फिट रहेगा। इसकी खासियत यह होगी कि जीपीएस सिस्टम से हथियार जिस किसी के भी पास होगा उसकी लोकेशन का पता लगाया जा सकेगा।
यह सिस्टम इतना एडवांस है कि इससे हथियार रखने वाले सुरक्षाकर्मी और हथियार छीनने वाले की बातचीत भी सुनी जा सकती है। इस चिप को हटाना काफी मुश्किल होगा। इससे किसी भी सूरत में ट्रैकिंग को रोका नहीं जा सकेगा।