फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नहरों में पानी की कमी से धान रोपाई प्रभावित

Thu, 13 Jul 2023 02:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
खौड़ उपजिले के सीमावर्ती गांवों के किसान परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। खौड़ उपजिले के सीमावर्ती गावों के किसानों को पर्याप्त नहरी पानी नहीं मिलने से धान रोपाई कार्य प्रभावित हो रहा है। इससे किसान परेशान हैं। उन्होंने विभाग और प्रशासन से जल्द सुध लेने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

क्षेत्र में धान रोपाई का काम पांच-छह दिन से जारी है। किसान तरसेम चौधरी, सूरम सिंह चौधरी और बिट्टा राम चौधरी ने बताया कि तीन-चार दिन पहले हुई बारिश के चलते धान रोपाई का काम शुरू किया था। अब खेतों में भरा बारिश का पानी भी सूख गया है और नहरों में पानी नहीं आ रहा है। इस कारण धान लगाने का काम रोकना पड़ा है। नालों और नहरों की सफाई कुछ सालों से अच्छी नहीं हो रही है, पानी क्षेत्र के अंतिम छोर तक नहीं पहुंच पा रहा है। इसलिए किसान धान रोपाई के लिए बारिश पर ही निर्भर हैं। किसान बलवान सिंह, करनैल सिंह और रतन लाल ने बताया कि सरकार किसानों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। प्रदेश प्रशासन और विभाग के मांग है कि नहरों में पर्याप्त पानी छोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें