सिंचाई विभाग में सोमवार को नेशनल मजदूर कांफ्रेंस के झंडे तले कैजुअल कर्मियों ने रोष रैली निकाली। इस अवसर पर प्रधान सुभाष शास्त्री ने कहा कि चुनाव घोषणा पत्र में सियासी दलों को कर्मचारियों खासतौर से अस्थायी कर्मचारियों के भविष्य को लेकर अपनी नीति को स्पष्ट करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने के लिए नीति निर्धारित नहीं होने से कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने लंबित पड़े 17 फीसदी डीए को जारी करने और कर्मचारियों की अन्य मांगों को पूरा करने की मांग भी की। इस अवसर पर राजन बाबू खजूरिया, प्रदीप कुमार, परमजीत, सुदेश कुमार आदि भी मौजूद रहे।