फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आईआरपी के जवान ने घर की दूसरी मंजिल पर लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
कमांडो का कोर्स करने के लिए सुजवां आया था जवान, रात की छुट्टी लेकर पहुंचा था तल्हाड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

अरनिया। इंडियन रिजर्व पुलिस (आईआरपी) के जवान ने घर में फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार विशाल कुमार पुत्र तिलक राज निवासी तल्हाड़ आईआरपी की 22वीं बटालियन किश्तवाड़ में तैनात था। इस समय वह कमांडो कोर्स करने के लिए सुजवां आया था। वहां से रात्रि की छुट्टी की आज्ञा लेकर घर आया था।
विज्ञापन


शुक्रवार देर रात उसने घर की दूसरी मंजिल पर कमरे में जाकर फंदा लगा लिया। जब उसकी माता ने देखा कि विशाल नीचे नहीं आ रहा है तो वह कमरे में गई, लेकिन विशाल फंदे से झूल रहा था। उसने शोर मचाया और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। विशाल को फंदे से नीचे उतारकर अरनिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे बिश्नाह रेफर कर दिया। बिश्नाह अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रात हो जाने के कारण शव को मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें