फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC की टिकट बुकिंग की नई व्यवस्था शुरू

Tue, 16 Feb 2016 12:04 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
टिकटों की कालाबाजारी की शिकायत बढ़ने पर भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) की ओर से सोमवार से टिकट बुकिंग की नई व्यवस्था शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


इसके तहत कोई भी व्यक्ति अपनी आईडी से महीने में केवल छह बार ही ई-टिकट बुक करा सकेगा। पहले दस बार ई-टिकट की बुकिंग कराई जा सकती थी।

इसके साथ ही यात्री घर बैठे ही ट्रेन के रवाना होने से 24 घंटे पहले बोर्डिंग स्टेशन को भी ई-टिकट पर बदल सकेगा। यह सुविधा ई-टिकट पर दर्ज स्टेशन से आगे वाले स्टेशनों के लिए ही मिलेगी।
विज्ञापन


अभी तक यह सुविधा सिर्फ रेलवे काउंटर पर ही यात्रियों को मिलती थी। सुविधा के लिए आईआरसीटीसी ने यूजर्स को मैसेज भेजने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें