फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: कश्मीर टाइम्स के कार्यालय में रिवॉल्वर कारतूस कहां से आए... चल रही पड़ताल, फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार

Sat, 22 Nov 2025 12:58 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू में कश्मीर टाइम्स कार्यालय से रिवॉल्वर, राइफल के कारतूस और खोखे मिलने के मामले में एसआईए ने जांच तेज कर दी है। एजेंसी हथियारों की लाइसेंसी स्थिति और समाचार पत्र मालिकों की कथित राष्ट्रविरोधी गतिविधियों की भी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
कश्मीर टाइम्स कार्यालय - फोटो : अभिषेक बड़ू
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर टाइम्स समाचार पत्र के कार्यालय से रिवाॅल्वर, राइफल के कारतूस व खोखे मिलने के मामले में राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने जांच तेज कर दी है। कार्यालय में रिवाॅल्वर व गोलियां कहां से आईं, रिवॉल्वर लाइसेंसी है या नहीं, एजेंसी इसका पता लगा रही है।

विज्ञापन


इसके अलावा समाचार पत्र के मालिकों की राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में कथित संलिप्तता की जांच की जा रही है। बता दें कि वीरवार को एसआईए की टीम ने रेजिडेंसी रोड स्थित समाचार पत्र के कार्यालय में जांच की थी। करीब दस घंटे तक जांच के दौरान टीम को रिवॉल्वर समेत अन्य सामान मिला था।

फोरेंसिक टीम की रिपोर्ट आने के बाद अब जांच एजेंसी एफआईआर में नए अपराध को जोड़ेगी। एजेंसी से जुड़े सूत्रों ने कहा कि रिवॉल्वर व गोलियों का मिलना बड़ी कामयाबी है। इससे समाचार पत्र के खिलाफ पहले से चल रही जांच को मजबूती मिलेगी। केस मजबूत होगा और आगे की कानूनी कार्रवाई भी चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश से मालिक व संपादक को वापस लाने पर विचार
सूत्रों के अनुसार विदेश में बैठे समाचार पत्र के मालिक व संपादक को भी वापस लाने पर विचार किया जाएगा। अखबार पर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल होने और देश के खिलाफ असंतोष फैलाने के आरोप पर एजेंसी ने कार्रवाई की है। 14 सदस्यीय टीम ने अखबार के मालिक प्रबोध जम्वाल के गांधीनगर स्थित घर को भी खंगाला था। वहां से जरूरी डिजिटल दस्तावेज व फाइलें मिली हैं जो मामले में नया खुलासा कर सकती हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Raid on Kashmir Times: 10 घंटे तक कश्मीर टाइम्स दफ्तर खंगाला गया, पांच साल पहले भी कार्यालय हुआ था सील

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें