फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईए को सौंपी जाएगी झज्झर कोटली में आतंकी हमले की जांच, फरार सह चालक की तलाश में मारे छापे

Mon, 17 Sep 2018 12:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
NIA - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
झज्झर कोटली में आतंकी हमले के बाद एनआईए को पुलिस की तरफ से डोजियर सौंपा गया। इसमें दस्तावेज और अहम सबूतों को एनआईए को सौंपा गया। वहीं, सह चालक की तलाश में झज्झर कोटली पुलिस ने कई जगहों पर छापे मारे। फिलहाल उसे पकड़ा नहीं जा सका है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार एनआईए की टीम ने झज्झर कोटली में आतंकी हमले के बाद दौरा किया और अपने तरीके से छानबीन शुरू की। आईजी एनआईए मुकेश सिंह और अन्य अधिकारी केंद्र सरकार के आदेश पर घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस से भी बातचीत की और पूरे मामले की जांच की पड़ताल की। एनआईए के सूत्रों के अनुसार त्रिकुटानगर से शापिंग कर निकले चालक से भी पूछताछ कर रही है। सह चालक की भी तलाश जारी है। फिलहाल पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है। स्थानीय पुलिस इस मामले में गहन छानबीन कर रही है।

त्रिकुटानगर से एक व्यक्ति की ही पहचान हो पाई थी और झज्झर कोटली और त्रिकुटानगर पुलिस मिलजुल कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के अनुसार झज्झर कोटली में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। आम लोगों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है। ककरियाल, कटड़ा, उधमपुर, नगरोटा में गश्त जारी है। पुलिस आतंकी नेटवर्क को तोड़ने के लिए कार्यरत है। पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा पुलिस ने आतंकियों के खिलाफ समय रहते हुए कार्रवाई की और आतंकियों को मार गिराया। सेना और अर्धसैनिक बलों से पुरा तालमेल है और किसी भी आतंकी घटना को लेकर सुरक्षा तंत्र मजबूत है। खुफिया तंत्र भी पूरी तरह से सक्रिय है और स्लीपर सैल के बारे में जानकारियां जुटाई जा रही हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें