फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर की भूमि पर बने विवाद पर प्रशासन ने शुरू की निशानदेही

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। चिनाब दरिया के हरि मंदिर घाट पर गौरी शंकर मंदिर की भूमि पर बने विवाद पर प्रशासन ने भूमि की निशानदेही शुरू कर दी है। कई संगठनों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि इस मामले में तेजी से कार्रवाई की जाए ओर जो दोषी हो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले गौरी शंकर मंदिर परिसर में रातोंरात कमरे की छत डाल दी गई। मंदिर समिति और अन्य धार्मिक संगठनों ने इसे लेकर प्रशासन के खिलाफ धरना दिया और कब्ज हटाने और सही तथ्यों की जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की। भूमि पर दोनों पक्षों अपना दावा कर रहे हैं। एसडीएम गोपाल सिंह के निर्देश पर तहसीलदार सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने मंदिर की एक कनाल चौदह मरले भूमि की निशानदेही शुरू कर दी। इसमें प्राथमिक जांच फर सिंचाई विभाग की भूमि चिह्नित हुई है। दो दिन से जारी निशानदेही दो-तीन दिन और चलेगी। वहीं इस निशानदेही के दौरान राजस्व विभाग की तरफ से तहसीलदार, नायब तहसीलदार, गिरदावर, पटवारी और सिंचाई विभाग के अधिकारी सहित भूमि पर अधिकार दिलाने वाले दोनों पक्षों के लोग मौजूद थे। लोगों का कहना है कि मंदिर की भूमि पर अधिकार जताने वालों दोनों पक्षों को सहमति से कार्य करना चाहिए। प्रशासन के सामने सही तथ्यों को लाना चाहिए।
एसडीएम गोपाल सिंह ने बताया कि मंदिर की भूमि की निशानदेही जारी है। दो-तीन दिन में निशानदेही पूरी होने की संभावना है। दोनों पक्ष के भूमि पर हक जताने पर समाधान निशानदेही के बाद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें