फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामबन हादसे के लिए जांच कमेटी गठित, खाई में बस गिरने से 22 लोगों की हुई थी मौत

Tue, 09 Oct 2018 03:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
Ramban bus accident
विज्ञापन

राज्य सरकार ने रामबन में छह अक्तूबर को हुए सड़क हादसे मामले में जांच कमेटी का गठन किया है। हादसे में 22 यात्रियों की मौत हो गई थी। नेशनल हाईवे के केला मोड़ के पास एक बस 300 फुट गहरी खाई में गिर गई थी। परिवहन विभाग के प्रधान सचिव असगर समून ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। 

विज्ञापन


कमेटी में उधमपुर और रामबन के जिला उपायुक्त, एसएसपी रामबन, आरटीओ जम्मू और नेशनल हाईवे अथारिटी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर शामिल किए गए हैं। कमेटी जांच करेगी कि इस हादसे की वजह क्या रही? इसका कौन जिम्मेदार है, किसकी वजह से यह हुआ?

सात दिन के भीतर कमेटी जांच करके सरकार को रिपोर्ट सौंपेगी। डोडा और किश्तवाड़ में होने वाले सड़क हादसों को रोकने के लिए कमेटी अपनी सलाह भी देगी। उल्लेखनीय है कि हर छह महीने के बाद डोडा और किश्तवाड़ जिलों में इस तरह के भीषण बस हादसे होते हैं। जिसमें कई लोगों की जान चली जाती है। बार-बार हादसे होने के बाद भी इन पर अंकुश नहीं लग रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें