श्रीनगर। भारत-चीन में तनाव के बीच चीनी एप्लीकेशन बैन किए जाने के बाद मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के चाडूरा इलाके के एक युवक ने फाइल शेयर टूल नाम का एप तैयार किया है। इसे शेयर इट का विकल्प बताया जा रहा है।
एप को तैयार करने वाले टीपू सुल्तान ने कहा कि जब सरकार ने चीनी एप को बैन किया तो इसमें शेयर इट भी शामिल थी। टीपू ने बताया कि आजकल सभी के मोबाइल में शेयर इट थी जिससे वह फाइल ट्रांसफर कर सकते थे, लेकिन इसके बैन होने पर मेरे भाई और मैंने एक एप विकसित करने के बारे में सोचा और हमने फाइल शेयर टूल एप तैयार किया।
उन्होंने कहा कि ये एप 5.3 एमबी का है और प्ले स्टोर पर मौजूद है। इस एप को शेयर इट की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। अच्छी बात यह है कि यह शेयर इट से भी तेज है और इसमें कोई विज्ञापन नहीं है। उनके अनुसार उनके एप को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।