फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: राजोेरी में नियंत्रण रेखा पर पीओके का घुसपैठिया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- पाकिस्तानी करंसी के 20 हजार रुपये, मोबाइल और अन्य सामान बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। राजोरी के तरकुंडी में रविवार को सुरक्षाबलों ने नियंत्रण रेखा के पास पीओके के घुसपैठिये को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से पाकिस्तानी करंसी के 20 हजार रुपये, एक मोबाइल, एक माला, बीड़ी के तीन बंडल और दो लाइटर बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, सुरक्षाबलों ने तरकुंडी में नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध हरकत देखी। सीमा पार से एक व्यक्ति अवैध रूप से भारतीय क्षेत्र में घुसा। सतर्क जवानों ने उसे दबोच लिया। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार पकड़े गए घुसपैठिये की पहचान मोहम्मद अरीब अहमद (22) निवासी डीटोत कोटाली (पीओके) के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार पकड़ा गया घुसपैठिया पाकिस्तानी आतंकियों का गाइड हो सकता है, जोकि रेकी करने के लिए भारतीय क्षेत्र में घुसा था। सुरक्षा एजेंसियां उससे गहन पूछताछ कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें