फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू के कानाचक में बॉर्डर से दबोचा गया घुसपैठिया, कहा-कश्मीर देखने की तमन्ना में सीमा लांघ चला आया

Fri, 04 Oct 2019 12:53 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
इंटरनेशनल बॉर्डर - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे कानाचक इलाके से बीएसएफ ने पाकिस्तानी घुसपैठिया पकड़ा है। प्रारंभिक जानकारी जुटाने के बाद घुसपैठिए को बीएसएफ ने पुलिस को सौंप दिया। पुलिस इससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


कानाचक बॉर्डर के बेली अजमत पोस्ट पर तैनात बीएसएफ की 89वीं बटालियन के जवानों ने 2-3 अक्तूबर की रात एक संदिग्ध को घूमते हुए देखा। जवानों ने पहले इसे ललकारा और फिर दबोच लिया। पकड़े गए घुसपैठिए की पहचान अहसान अनवर पुत्र मोहम्मद अनवर निवासी बुचेकी, जिला ननकाना साहिब पाकिस्तान के रूप में हुई है। 
 

‘कश्मीर देखने की तमन्ना में सीमा लांघ कर चला आया’  

घुसपैठिए अहसान ने खुद को कश्मीर का मुरीद बताते हुए दावा किया है कि वह सिर्फ कश्मीर देखने की चाहत में सरहद को लांघ कर इस पार आ गया। घुसपैठिए का घर सीमा से 400 किलोमीटर दूर है।
विज्ञापन


घुसपैठिए की कहानी ने सुरक्षा एजेंसियों को हैरत में डाल दिया है। वह इसकी सच्चाई पता लगा रही हैं। वह पंजाबी में बात करता है। सूत्रों के अनुसार अहसान से बरामद बैग में उसके दो जोड़ी कपड़े हैं। पाकिस्तानी करेंसी का एक रुपये का सिक्का और एक रुपये का नोट मिला है।

नोकिया का बिना सिमकार्ड एक मोबाइल फोन और 8 जीबी का मेमोरी कार्ड भी बरामद हुआ है। बैग से पांच नोटबुक, एक पीतल की चेन, एक मोतियों की माला, मेड इन जापान घड़ी और कुछ दवाई बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें