फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल में इंटरनेट शुरू होने के बाद जम्मू-कश्मीर में बढ़ीं उम्मीदें, उपराज्यपाल दे चुके हैं यह संकेत

Sat, 28 Dec 2019 12:19 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

145 दिन बाद केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के कारगिल जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवा शुरू हो जाने के बाद जम्मू-कश्मीर घाटी में भी इंटरनेट सेवाएं शुरू होने की संभावनाएं तेज हो गई हैं। जम्मू में ब्रॉडबैंड सर्विस तो पहले की तरह चल रही है लेकिन मोबाइल इंटरनेट सुविधा बंद है।

विज्ञापन


उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू से लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता राम माधव भी इस तरह के संकेत दे चुके हैं। राम माधव ने गुरुवार को एक कार्यक्रम में कहा था कि घाटी में चरणबद्ध ढंग से इंटरनेट सेवाएं बहाल की जाएंगी।

श्रीनगर में अधिकारियों ने बताया कि कारगिल में पिछले चार महीने के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न होने के कारण इंटरनेट सेवा बहाल की गई है। जम्मू-कश्मीर में इंटरनेट सेवाओं को 5 अगस्त को निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

तारीख बनाने को तैयार नहीं अधिकारी

अधिकारी इस मामले में इंटरनेट शुरू होने की कोई आधिकारिक तारीख बनाने को तैयार नहीं हैं। घाटी में इंटरनेट बंद होने के कारण व्यापारी समुदाय और छात्रों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापार से संबंधित लगभग हर कागजी कार्रवाई अब ऑनलाइन की जानी है। पाबंदी के कारण सरकार ने विभिन्न स्थानों पर सुविधा केंद्र स्थापित किए हैं, लेकिन ये पर्याप्त नहीं हैं।

एक व्यापारी का कहना है इंटरनेट पाबंदी के कारण मुझे जीएसटी रिटर्न दाखिल करने के लिए अपनी दुकान को एक दिन के लिए बंद करना होगा। विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने के इच्छुक सैकड़ों छात्रों को विभिन्न जिलों के डिप्टी कमिश्नरों और कुछ शैक्षणिक संस्थानों के कार्यालयों में स्थापित इंटरनेट कियोस्क के चक्कर फिलहाल लगाने पड़ते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें