घाटी में हिंसा भड़कने के दौरान ठप की गई मोबाइल इंटरनेट सेवा को आधी रात से बहाल कर दिया गया। हालात में सुधार होते देख केवल पोस्टपेड मोबाइल पर ही इंटरनेट सेवा बहाल की गई है।
विज्ञापन
प्रीपेड मोबाइल इंटरनेट पर पाबंदी कायम है। आईजीपी कश्मीर जावेद मुजतबा गिलानी ने अमर उजाला को बताया कि शुक्रवार की रात से पोस्टपेड मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल की गई है।
यह निर्णय सुरक्षा हालात की समीक्षा करने के बाद लिया गया है। उल्लेखनीय है कि 8 जुलाई से मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी। 133 दिनों बाद इसे बहाल किया गया है।