ईद-उल-अजहा के मौके पर किसी प्रकार की हिंसा को बढ़ावा न मिले, इसके लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने घाटी में इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है।
प्रतिबंध शुक्रवार सुबह से शनिवार तक रहेगा। इस बीच, पुलिस ने हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी सहित कई अलगाववादी नेताओं को नजरबंद कर दिया है।
पुलिस की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सभी कंपनियों के मोबाइल इंटरनेट तथा ब्राड बैंड सेवाएं बंद रहेंगी। बीफ बैन को लेकर उत्पन्न तनाव के बाद पुलिस ने वीरवार रात हुर्रियत नेता गिलानी सहित अलगाववादी शब्बीर शाह, नईम खान, यासीन मलिक को नजरबंद कर दिया है। घर के बाहर भारी फोर्स की तैनाती की गई है।