फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासी में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय सामाजिक न्याय दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। नगर के गडाल क्षेत्र में जिला लीगल सर्विसेज अथारिटी की तरफ से शनिवार को जिला समाज कल्याण विभाग के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय सामाजिक न्याय दिवस मनाया गया। इस मौके पर अथारिटी के चेयरमैन और प्रिंसिपल जिला व सेशन जज कमलेश पंडिता मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में लोगों को इस दिन की महत्व के बारे में बताया गया। जिला सामाजिक कल्याण अधिकारी गुलशन कुमार ने भी अपने विचार रखे। महिला कल्याण अधिकारी एवं महिला शक्ति केंद्र की संयोजक मोनिका शर्मा ने केंद्र की तरफ से चलाई गई योजनाओं की जानकारी देकर लोगों से लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम में दलीप सिंह, संदीप मेहरा, सक्षम यूथ ब्रिगेड वेलफेयर सोसायटी व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताआें ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें