रियासी। जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड बोर्ड की ओर से घोषित विंटर जोन के 12वीं के परीक्षा परिणाम में माहौर के छात्र छाए रहे। तहसील माहौर के स्थानीय हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने अपना परचम लहराया। स्कूल की छात्रा शगूफता चौधरी ने साइंस संकाय में 88.4 प्रतिशत अंक ले कर के तहसील में पहला स्थान हासिल किया। इसके अलावा छात्रा मरूफा कौसर ने मेडिकल में 402 अंक लिए। मरूफा काफी गरीब परिवार से संबंधित है। कला संकाय में गुरदीप सिंह ने 392 अंक लेकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। हायर सेकेंडरी स्कूल माहौर के 170 विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा दी थी। इनमें से 15 ने डिस्टेंक्शन प्राप्त की। 36 विद्यार्थी पहली डिवीजन, 42 दूसरी और आठ तीसरी डिवीजन में उतीर्ण हुए। 67 विद्यार्थी रिपेयर रहे व दो फेल हुए हैं।