फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: अखिल भारतीय शोध पत्र लेखन प्रतियोगिता, 31 तक करवाएं पंजीकरण

Sat, 01 May 2021 10:26 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

इसमें 21000 रुपये का पहला पुरस्कार, 15000 का दूसरा, 11000 का तीसरा और 5100 का सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय कश्मीरी और लद्दाख शिक्षक महासंघ की ऑनलाइन बैठक शनिवार को हुई। इसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ महेंद्र कपूर और प्रदेश अध्यक्ष देवराज ठाकुर ने की।

विज्ञापन


कपूर ने कहा कि महासंघ  का उद्देश्य भारत में शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों को एक मंच प्रदान करना है। इसके लिए अखिल भारतीय शोध पत्र लेखन प्रतियोगिता 2021 का आयोजन किया जा रहा है। इसमें चार विषय हैं। पहला ऑनलाइन शिक्षण की प्रभावशीलता के माध्यम से ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना को बढ़ाना, बच्चों का समग्र विकास, मातृभाषा की भूमिका और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2021 शामिल हैं।

इसमें भाग लेने के लिए 100 रुपये की टोकन राशि का भुगतान करके ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। शोध पत्र की शब्द संख्या 3000 से 5000 शब्द है। पत्र लेखन हिंदी, अंग्रेजी या मातृभाषा में किया जा सकता है और इसे  31 मई तक जमा करवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 18 साल बाद खुशी के पल: अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तारबंदी के आगे फसल की कटाई शुरू    
ये भी पढ़ें-  श्रमिकों की करुण कथा: फिर घर की ओर चल पड़े मजदूर, रोजगार पर बने असमंजस से पलायन को मजबूर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें