जम्मू विश्वविद्यालय की ओर से वीरवार को ‘बिल्डिंग नेशंस आफ पीस, अवर शेयर्ड रिस्पांसिबिलिटी’ विषय पर अंतर्राष्ट्रीय शांति कांफ्रेंस का आयोजन हुआ। इस कांफ्रेंस में जापान, यूएस और कोरिया से आए सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम में जेयू के वाइस चांसलर प्रो. मोहनपाल इशर मुख्य अतिथि थे।
उन्होंने इस मौके पर कहा कि वह उस पीढ़ी से संबंध रखते हैं, जिसने विभाजन का दर्द देखा है। उन्होंने कहा, हमें युवाओं को प्रोत्साहन देना होगा कि वे विश्व शांति के दूत बनें और दुनिया को बेहतर दिशा की ओर लेकर जाएं। विवाद का मूल कारण खत्म नहीं हो रहा है, हमें उस पर काम करना होगा। सीमाएं भी शांति में बाधा डालती हैं और कुर्बानियां एकतरफा नहीं हो सकती।
कांफ्रेंस का आयोजन यूनिवर्सल पीस फेडरेशन ऑफ इंडिया और जेयू के गांधियन सेंटर फार पीस एंड कंफलिक्टस स्टडीज के सहयोग से किया गया। इस मौके पर यूपीएफ के एशिया के चेयरमैन डॉ. चुंग सिक योंग ने भी विकास के लिये शांति पर बल दिया। जेयू के कुलपति प्रो. मोहनपाल सिंह को इंटरनेशनल अंबेसडर फार पीस अवार्ड भी दिया गया।