सीमा पर बिगड़े हालात कटड़ा में आगामी नौ नवंबर को हो रहे दसवें रुस्तम-ए-इंटरनेशनल दंगल में पाक टीम से मुंह फेर सकते हैं। पाक टीम के आगमन पर सुरक्षा एजेंसियां के बाद अब मामला गृह मंत्रालय के पास पहुंच गया है। पिछले साल भी सीमा पर भारतीय जवानों के शहीद होने की घटना से पाक टीम को दंगल से बाहर रखा गया था।
श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में होने वाले दंगल में पाक पहलवानों को बुलाए जाने पर जेएंडके इंडियन स्टाइल रेसलिंग एसोसिएशन के प्रधान शिव कुमार शर्मा का कहना है कि दंगल से एक हफ्ता पहले ही गृह मंत्रालय से पाक टीम के आने के लिए मंजूरी दी जाएगी। लेकिन सीमा पर लगातार खराब हालात से ऐसा होना मुश्किल लग रहा है।