फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस: जम्मू-कश्मीर में भ्रष्टाचार पर वार, यूटी बनने से मिली धार

Fri, 09 Dec 2022 11:17 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

इस साल 11 महीनों में 62 लोगों को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) रिश्वत लेते दबोच चुका है। इसमें तहसीलदार रोहित शर्मा और डीएसपी क्राइम ब्रांच मुख्य रूप से शामिल हैं।
विज्ञापन
Corruption - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर में भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया जा रहा है। यह कहना गलत नहीं होगा कि राजनीतिक हस्तक्षेप न होने और केंद्र की सीधी कमान होने का असर दिख रहा है। अब सीबीआई रिश्वत लेने वालों को पकड़ने के लिए सरकार की अनुमति नहीं लेती। एंटी करप्शन ब्यूरो नेताओं के दबाव में नहीं आता और ईडी बड़े घोटाले के आरोपियों से पूछताछ करने में पीछे नहीं हटती। 

विज्ञापन


तीनों के आंकड़ें इस बात के गवाह हैं कि भ्रष्टाचार पर तगड़ा वार किया जा रहा है। तभी तहसीलदार, डीएसपी, एसएचओ, जेई, एक्सईएन जैसे बड़े अधिकारी मौजूदा वर्ष में रिश्वत लेते पकड़े गए, जबकि सीबीआई ने सब इंस्पेक्टर, जेई सिविल, वित्त लेखा सहायक मामले की जांच में बीएसएफ के कमांडेंट और एएसआई तक को दबोचा। ईडी ने गन लाइसेंस मामले में आईएएस अधिकारी राजीव रंजन के अलावा नामी लोगों की संपत्ति जब्त की। ऐसी कई बड़ी कार्रवाइयां हैं, जिससे नजर आ रहा है कि प्रदेश में भ्रष्टाचार पर लगाम लग रही है। 

एसीबी ने 62 को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

इस साल 11 महीनों में 62 लोगों को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) रिश्वत लेते दबोच चुका है। इसमें तहसीलदार रोहित शर्मा और डीएसपी क्राइम ब्रांच मुख्य रूप से शामिल हैं। इन 11 महीनों में एसीबी ने भ्रष्टाचार के 118 मामले दर्ज किए। पिछले दो सालों पर नजर डाली जाए तो वर्ष 2021 में कुल 94 मामले दर्ज हुए थे, जिसमें 29 लोग रिश्वत लेते धरे गए थे। वर्ष 2020 में कुल 71 मामले दर्ज हुए थे।  जानकारी के अनुसार इस साल पांच पुलिस कर्मचारियों को रंगे हाथों पैसे लेते ट्रैप किया गया। जिसमें कुछ दिन पहले क्राइम ब्रांच के डीएसपी को पकड़ा गया। इसके अलावा जम्मू के बख्शी नगर थाने के एएसआई, कुपवाड़ा थाने के एसआई, बारामुला जिले के एएसआई तथा आईआरपी का जवान शामिल है।
विज्ञापन


राजस्व विभाग के 20 अफसर गिरफ्तार

राजस्व विभाग सबसे भ्रष्ट विभाग साबित हो रहा है। 62 में से एसीबी ने 20 अफसर अकेले इसी विभाग के रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़े हैं। इनमें तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा पटवारी शामिल थे। इसके अलावा उनके कार्यालयों में बतौर एजेंट काम करने वालों को भी पकड़ा गया है। कुछ दिन पहले ही बाहु तहसीलदार को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा सरपंच, पार्षद, सेल्स टैक्स इंस्पेक्टर, एमसी प्रधान, बीडीओ, वीएलडब्ल्यू भी शामिल है।

सीबीआई का हल्ला बोल

इस साल सीबीआई ने पुंछ जिले में एक थानेदार वेद प्रकाश को रिश्वत लेते पकड़ा। एसआई भर्ती घोटाले में बीएसएफ कमांडेंट करनैल सिंह, कानाचक पुलिस के एएसआई अशोक शर्मा को पकड़ा। इस साल सीबीआई घोटाले, रिश्वत के करीब एक दर्जन मामले दर्ज कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें