फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: पूर्व सीएम उमर अब्दुला के घर पहुंचे वार्ताकार दिनेश्वर शर्मा

Wed, 08 Nov 2017 11:39 AM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
कश्मीर मुद्दे पर बातचीत के लिए केंद्र के विशेष प्रतिनिधि दिनेश्वर शर्मा श्रीनगर में सोमवार से ही अपने 6 दिन के जम्मू-कश्मीर कश्मीर के दौरे पर हैं। इस दौरान तमाम प्रतिनिधि मंडल के नेताओं ने दिनेश्वर शर्मा से मुलाकात की।जानकारी के अनुसार वार्ताकार दिनेश्वर शर्मा उमर अब्दुला के घर पहुंचे हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि दोनों कि इस मुलाकात में घाटी के हालात पर चर्चा के साथ-साथ अन्य गंभीर मुद्दों पर बात हो सकती है। आपकों बता दें कि दिनेश्वर शर्मा का आज कश्मीर में आखिरी दिन है। इसके बाद दिनेश्वर शर्मा जम्मू के प्रतिनिधि मंडल के नेताओं से मुलाकात करेंगे।
उमर अब्दुल्ला से मिलने के बाद दिनेश्वर ने कहा कि मुझे नेकां की ओर से बुलावा नहीं मिला था, मैं व्यक्तिगत तौर पर उनसे मिलने गया। सूत्रों के मुताबिक दोनों की मुलाकात के बाद करीब पौने घंटे तक बातचीत चली। आपकों बता दें कि वार्ताकार दिनेश्वर शर्मा ने पहले ही ये साफ कर दिया था मैं कश्मीर में अमन और शांति के लिए से मिलने की कोशिश करूंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
J&K interlocutor Dineshwar Sharma met former CM Omar Abdullah at the latter's residence in Srinagar. pic.twitter.com/wFZfghm2Mh — ANI (@ANI) November 8, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें