फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेयू में वालीबाल से अंतर कालेज खेलों का आगाज

Mon, 22 Sep 2014 07:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से नए शेड्यूल के तहत सोमवार से अंतर कालेज स्पर्धाओं का आगाज वालीबाल प्रतियोगिता के साथ किया गया। पहले दिन वालीबाल प्रतियोगिता में गवर्नमेंट डिग्री कालेज रामनगर की टीम ने डिग्री कालेज बिश्नाह को सीधे सेटों में 2-0 से हरा दिया।
विज्ञापन


रामनगर डिग्री कालेज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला सेट 25-18 और दूसरा सेट 25-14 से जीता। दूसरे मैच में गवर्नमेंट डिग्री कालेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डोडा डिग्री कालेज की टीमों को सीधे सेटों में 2-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। विजेता टीम ने पहला सेट 25-12 और दूसरा सेट 25-11 से जीतने में सफलता हासिल कर अपना विजयी अभियान शुरू किया।

वहीं तीसरे मैच में एसपीएमआर कालेज आफ कामर्स की टीम गवर्नमेंट डिग्री कालेज अखनूर से करीबी मुकाबले में 1-2 से हार गई। कामर्स कालेज की टीम ने पहले सेट 25-20 से जीतने के बाद अगले दो सेट अखनूर डिग्री कालेज से 13-25 और 9-15 से हारकर मैच गंवा दिया।
विज्ञापन


बास्केटबाल में मौलाना आजाद स्टेडियम में महिला वर्ग में अंतर कालेज प्रतियोगिता का आगाज हुआ। इस प्रतियोगिता में सात कालेजों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। पहले ये स्पर्धाएं आठ से 20 सितंबर के बीच होनी थी, जिसे बाढ़ के कारण स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें