फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षाओं के चलते अंतर कालेज स्पर्धाओं पर तलवार

Wed, 11 Feb 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षाओं के पास अंतर कालेज स्पर्धाएं करवाने से महिला क्रिकेट में पूरी टीमें न पहुंचने से प्रतियोगिता को रद्द कर दिया गया है। इसी तरह आगामी 19 से 21 फरवरी तक जम्मू विश्वविद्यालय में हो रही अंतर कालेज एथलेटिक मीट पर भी तलवार लटक गई है। परीक्षाओं के दौरान ऐसी प्रतियोगिताएं आयोजित करवाने पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन


शारीरिक शिक्षा विभाग जम्मू विश्वविद्यालय के निदेशक प्रो. ध्यान सिंह भाऊ का कहना है कि सेमेस्टर परीक्षाओं के मुताबिक अंतर कालेज स्पर्धाओं का शेड्यूल तय किया गया था। इसमें कई स्पर्धाएं एक ही दिन में आयोजित की गईं, लेकिन परीक्षाओं के कारण थोड़ा असर दिख रहा है।

उल्लेखनीय है कि अंतर कालेज महिला क्रिकेट प्रतियोगिता को गत दिवस आयोजित किया जाना था। इसमें सात कालेजों की एंट्री आई थी, लेकिन स्थानीय स्तर पर सिर्फ दो ही कालेज पहुंचे, जिससे प्रतियोगिता को रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन


युवा खिलाड़ी राहुल गुप्ता ने कहा कि सालभर खिलाड़ी अभ्यास करके अंतर कालेज स्पर्धाओं के लिए तैयार होते हैं, लेकिन ऐसी प्रतियोगिताएं न होने से उन्हें प्रभावित होना पड़ता है। प्रतियोगिताओं से पहले ही बेहतर शेड्यूल बनाकर ऐसी प्रतियोगिताएं करवाई जानी चाहिएं।

पिछले साल साइंस कांग्रेस के चलते अंतर कालेज क्रिकेट सहित कई प्रतियोगिताएं रद्द कर दी गई थीं। इस साल सेमेस्टर परीक्षाओं के चलते अंतर कालेज खेल स्पर्धाओं पर मार पड़ी है। इस बार किसी भी जिला स्तर के कालेज को कोई खेल प्रतियोगिता की जम्मू विश्वविद्यालय की ओर से मेजबानी नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें