फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिमनास्टिक में पदक जीते, वुशू में जीत की तैयारी

Wed, 11 Feb 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
केरल में चल रही नेशनल गेम्स में राज्य की जिमनास्टिक टीम के खिलाड़ी पांच पदक लेकर लौटे हैं। इनमें दो स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक शामिल हैं। राज्य टीम में अंतर्राष्ट्रीय जिमनास्ट पलक कौर, मिताली डोगरा के साथ मृदुल गुप्ता और पवनदीप कौर शामिल हैं। बुधवार को जम्मू पहुंचने पर टीम का जोरदार स्वागत किया गया। टीम के खिलाड़ियों ने टीम स्पर्धा के साथ एकल वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर कई पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन


टीम का स्वागत करने जम्मू-कश्मीर स्टेट स्पोर्ट्स काउंसिल की ओर से अशोक सिंह, सतीश गुप्ता, बलजिंदर पाल सिंह, सूरज भान सिंह, सतपाल सिंह, विकास डोगरा, विकास शर्मा पहुंचे। राज्य टीम में एसपी सिंह और कृपाली सिंह ने कोच की भूमिका निभाई। काउंसिल के सचिव दिलीप ठुसू ने कहा कि नेशनल गेम्स में राज्य के खिलाड़ियों का चमकना गौरव की बात है। चीफ स्पोर्ट्स आफिसर अब्दुल कयूम ने भी जिमनास्टिक टीम के प्रदर्शन की प्रशंसा की।

वहीं, नेशनल गेम्स में जिमनास्टिक, बाक्सिंग और फेंसिंग के बाद वुशू में भी राज्य के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर चार कांस्य पदक पक्के कर लिए हैं। वुशू के दस्ते में गए चारों खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन से प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। यह पहली बार है कि नेशनल गेम्स में वुशू के खाते में चार पदक आ रहे हैं। हालांकि अभी सेमीफाइनल या उससे आगे भी राज्य के खिलाड़ियों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।
विज्ञापन


कोच कुलदीप हांडू के अनुसार राज्य के शांशु चैंपियनशिप में राज सिंह नारायणिया ने 56 किलोग्राम भार वर्ग में असम के प्रतिद्वंद्वी को शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सिंह ने शुरू से ही प्रतिद्वंद्वी पर दबाव बनाकर खेला और उसे सफलता भी मिली। इसी तरह भानू प्रताप सिंह ने भी अपने शानदार प्रदर्शन को आगे बढ़ाते हुए क्वार्टर फाइनल में 65 किलोग्राम भार में हरियाणा के विकास को पछाड़ने में सफलता हासिल की। हाल ही में हुई नेशनल वुशू चैंपियनशिप में विकास ने स्वर्ण पदक हासिल किया था।

भानू ने सेमीफाइनल में पहुंचकर रजत और स्वर्ण पदक की उम्मीद जताई है। 70 किलोग्राम भार वर्ग में प्रदीप ने भी अपने शानदार प्रदर्शन को आगे बढ़ाते हुए झारखंड के प्रतिद्वंद्वी को शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसके अलावा संदीप सिंह ने शानदार खेल को जारी रखते हुए 75 किलोग्राम भार में मेजबान केरल के प्रतिद्वंद्वी को शिकस्त देकर सेमीफाइनल में पहुंचकर कांस्य पदक पक्का किया। हांडू के अनुसार राज्य के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण पदक की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें