फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब मौसम के चलते अंतर कालेज स्पर्धाएं स्थगित

Fri, 12 Sep 2014 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
खराब मौसम की खेलों पर भी बुरी तरह से मार पड़ी है। कालेज और स्कूल स्तर की सभी प्रतियोगिताएं स्थगित कर दी गई हैं। संभाग भर के कालेजों की भागीदारी न होने के कारण अंतर कालेज स्पर्धाओं को बीस सितंबर तक स्थगित कर दिया गया है। अंतर जिला और जोनल स्तर की प्रतियोगिताएं भी आगे कर दी गई हैं। मौसम के हिसाब से ही अगला शेड्यूल तय किया जाएगा।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि स्नातक पहले वर्ष में सेमेस्टर परीक्षाओं के चलते इस बार अंतर कालेज स्पर्धाओं का शेड्यूल तय किया गया था। जिसमें सितंबर और अक्तूबर के बीच पहले चरण की स्पर्धाएं करवाने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन खराब मौसम और मौजूदा हालात को देखते हुए समय पर सभी प्रतियोगिताएं करवाना मुश्किल होगा।

शारीरिक निदेशकों, पीटीआईएस, सहायक पीटीआईएस और टीचर इंचार्ज स्पोर्ट्स के आग्रह पर शारीरिक शिक्षा विभाग विवि जम्मू ने सभी अंतर कालेज स्पर्धाओं को बीस तक स्थगित कर दिया गया है। विभाग के निदेशक डा. ध्यान सिंह भाऊ के अनुसार अभी भी कई जिलों के पहाड़ी क्षेत्रों का जिलामुख्यालयों से संपर्क कटा हुआ है।
विज्ञापन


बिजली-पानी के लिए लोगों को संघर्ष करना पड़ रहा है। ऐसे में संभागभर के जिलों के कालेजों से प्रतिभागियों का स्पर्धाओं में पहुंचना संभव नहीं है। जिसके देखते हुए प्रतियोगिताओं को आगे कर दिया गया है। विवि में सांस्कृतिक गतिविधियों के सबसे बड़े महाकुंभ पर पहले ही मौसम की मार पड़ चुकी है। दस के बजाय अब 17 सितंबर से हो रहे डिस्पले योर टैलेंट में नया शेड्यूल जारी किया जाएगा।

इसके अलावा अंतर स्कूल, जिला और जोनल स्तर की प्रतियोगिताओं को भी आगे कर दिया गया है। युवा सेवा एवं खेल विभाग के जिला खेल अधिकारी सुखदेव राज शर्मा के अनुसार मौसम की वजह से खराब हालात को देखते हुए प्रतियोगिताएं आगे कर दी गई हैं। अंतर डिवीजन स्तर की प्रतियोगिताएं करवाना लगभग ना मुमकिन है। इसमें जम्मू और श्रीनगर से टीमें शिरकत करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें