किश्तवाड़, राजोरी, पुंछ, उधमपुर, रियासी और कठुआ समेत संवेदनशील जिलों में सुरक्षा की कमजोर कड़ियों की पहचान कर उन्हें दूर करने पर जोर दिया गया। बैठक में एसडीजी कोऑर्डिनेशन, आईजी रेलवे, आईजी सिक्योरिटी और आईजी जम्मू जोन सहित वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। वहीं, 26 नवंबर को केंद्रीय गृह सचिव का जम्मू दौरा प्रस्तावित है।
वरिष्ठ अधिकारी खुद लगातार रखें निगरानीडीजीपी ने अधिकारियों को उपराज्यपाल की ओर से तय लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सर्दियों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में ढिलाई न हो, इसके लिए वरिष्ठ अधिकारी खुद लगातार निगरानी रखें। सीमावर्ती इलाकों में विशेष ध्यान दिया जाए। चेकिंग बढ़ाई जाए
एक दिन पहले एलजी ने की थी सुरक्षा समीक्षा बैठक
इससे पहले शुक्रवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू स्थित लोक भवन में उच्चस्तरीय बैठक की थी। इसमें सभी जिलों के डीसी, एसएसपी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर मौजूदा सुरक्षा हालात और आतंकवाद से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की गई थी। इसमें जम्मू जोन में चल रहे सुरक्षा अभियानों और सुरक्षा उपायों की समीक्षा की गई थी। आतंकवाद और राष्ट्रविरोधी तत्वों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने पर जोर दिया गया था।