फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में पारे ने 71 साल का रिकार्ड तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे की चपेट में आए जम्मू में 71 साल पुराना सर्दी का रिकार्ड टूट गया। न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु (फ्रीजिंग प्वाइंट) के करीब पहुंच गया। शनिवार रात यहां न्यूनतम पारा 0.5 डिग्री रहा।
विज्ञापन


मौसम विभाग की मानें तो इससे पहले 11 जनवरी 1945 की रात को जम्मू में न्यूनतम पारा 0.6 डिग्री रिकार्ड किया गया था। 22 जनवरी 2008 की रात को भी जम्मू में न्यूनतम पारा 1.2 डिग्री सेल्सियस तक जा लुढ़का था।

इससे पूर्व इसी साल 22 जनवरी को न्यूनतम तापमान 2.2, 24 दिसंबर 2015 को 3.8 और 25 दिसंबर को 3.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। हाड़ कंपा देने वाली ठंड से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है। 
विज्ञापन

जम्मू में कोहरा छाया रहा

रविवार दिन को भी जम्मू में कोहरा छाया रहा। जम्मू में रविवार को दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 8 डिग्री लुढ़ककर 11.1 डिग्री रहा। हालांकि, शनिवार दिन के तापमान (7.4 डिग्री) के मुकाबले रविवार को कम ठंड रही।

इसके विपरीत कश्मीर घाटी में रविवार को भी दिनभर खिली धूप रही। घाटी के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है।

कटड़ा में अधिकतम तापमान 16.1 और न्यूनतम 4.6 डिग्री सेल्सियस, श्रीनगर में दिन का पारा छह डिग्री चढ़कर 13.0, श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में पांच डिग्री चढ़कर 10.1, विश्व विख्यात स्कीइंग पर्यटक स्थल गुलमर्ग में छह डिग्री चढ़कर 5.6, लेह में 4.8 और कारगिल में माइनस 1.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

 कोहरे की मार से उड़ानें, ट्रेनें और सड़क यातायात लगातार प्रभावित हो रहा। रेलवे की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार रविवार को अधिकतर (16) ट्रेनें लेट पहुंची। जम्मू से रवाना होने वाली ट्रेनें भी लेट हुईं। उड़ानों का भी बुरा हाल रहा।
विज्ञापन

दोपहर बाद शुरु हुई व‌िमान सेवा

जम्मू एयरपोर्ट से उड़ने वाले और यहां पहुंचने वाले विमान दोपहर (12.50 बजे से) से ही आ-जा सके। रियासत के लद्दाख क्षेत्र में भी ठंड ने जनजीवन को पटरी से उतार दिया है।

कारगिल न्यूनतम माइनस 16.6 डिग्री सेल्सियस के साथ रियासत में सबसे अधिक ठंडा रहा जबकि माइनस 15.8 डिग्री सेल्सियस के साथ लेह दूसरे स्थान पर रहा। मौसम विभाग की मानें तो 29-30 जनवरी को रियासत के तीनों खित्तों (लद्दाख, कश्मीर और जम्मू) के अधिकतर इलाकों में बारिश हो सकती है।  

स्थान     न्यूनतम तापमान
कारगिल माइनस 16.6
लेह      माइनस 15.8
पहलगाम  माइनस 7.1
श्रीनगर     माइनस 5.5
गुलमर्ग    माइनस 3.5
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें