1500 मेगावाट की नाथपा झाकड़ी जल विद्युत परियोजना आतंकियों के निशाने पर है। इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की सूचना के बाद डैम और पावर हाउस के आसपास सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया है। प्रबंधन ने परियोजना की डैम साइट नाथपा और पावर हाउस को कड़े सुरक्षा घेरे में ले लिया है।
सीआईएसएफ ने संवेदनशील क्षेत्रों में जवानों की गश्त बढ़ा दी है। परियोजना स्थल पर तैनात सीआईएसएफ के अफसरों और परियोजना प्रबंधन के बीच बैठक भी हुई है। रामपुर पुलिस भी हरकत में आ गई है। पुलिस ने मंगलवार रात सूचना मिलते ही रामपुर में होटल व गेस्ट हाउसों में दबिश दी ताकि संदिग्धों को दबोचा जा सके।