फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों के लिए कम पड़ रही शहर की पार्किंग

Sun, 07 Jun 2015 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
एक ओर तेज गर्मी और दूसरी और वाहन खड़ी करने के लिए जगह नहीं मिलने से लोगों को खासी परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। जम्मू विकास प्राधिकरण और नगर निगम जम्मू के पास आधा दर्जन के करीब पार्किगिं हैं, जो वाहनों के लिए कम साबित हो रही हैं। वाहनों को पर्याप्त जगह नहीं मिलने से लोग सड़क किनारे पर ही वाहन खड़े करने को मजबूर हैं, इसके चलते जगह-जगह जाम लग रहा है।
विज्ञापन


जिसकी वजह से लोगों के कहीं कहीं पर झगड़े भी हो रहे हैं। जेएमसी और जेडीए की बाहु प्लाजा, इंदिरा चौक, सिटी चौक, पंजतीर्थी, ज्यूल चौक में पार्किगिं है, लेकिन हर साल बढ़ रही वाहनों की संख्या के आगे पार्किगिं कम पड़ रही है। शहर के कनक मंडी, शालामार, बीसी रोड, गुम्मट, कनाल रोड, अप्सरा रोड सहित अन्य जगह पर वाहनों का जाम लगा होता है। आरटीओ आफिस में दो पहिया सहित चार पहिया वाहनों की हर साल एक लाख वाहनों में बढ़ोतरी हो रही है। इससे शहर में वाहनों का दबाव भी काफी बढ़ रहा है।

जाम के कारण जहां लोगों को गुजरने में दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं, वहीं जल्द निकलने के प्रयास में हादसों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है। शहर को साफ-सुथरा माहौल देने के साथ-साथ बस स्टैंड, पंजतीर्थी और सिटी चौक में मल्टी स्टोरी पार्किगिं बनाने का प्रोजेक्ट है, लेकिन कई अड़चनों के कारण प्रोजेक्ट सिरे नहीं चढ़ रहा है।
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, मल्टीस्टोरी पार्किगिं बनने से सैकड़ों वाहनों को वहां खड़ा किया जा सकेगा। जिससे लोगों को जगह-जगह वाहन खड़े करने की जरूरत महसूस नहीं होगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें