फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा के दौरान समन्वय मजबूत करने के निर्देश

Thu, 30 Jun 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
गवर्नर एनएन वोहरा - फोटो : PTI
विज्ञापन
राज्यपाल एवं श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन एनएन वोहरा ने पहलगाम, पंजतरणी रूट के अलावा पंजतरणी, शेषनाग, बालटाल यात्रा कैंप और दोमेल चेक बैरियर का हवाई निरीक्षण किया। आगामी दो जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी विभागों के अधिकारियों को समन्वय मजबूत बनाकर काम करने को कहा गया। 
विज्ञापन


बोर्ड के सीईओ पीके त्रिपाठी ने राज्यपाल को पवित्र गुफा-पंजतरणी-शेषनाग सेक्टर और पिस्सू टाप-शेषनाग-पंजतरणी सेक्टर के अपग्रेडेशन ट्रैक, सुरक्षा सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी दी। राज्यपाल ने सेना, जेएंडके पुलिस, सीआरपीएफ, बीएसएफ, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और माउंटेन रेस्क्यू टीम के अधिकारियों से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

राज्यपाल ने कैंप निदेशकों को संबंधित एजेंसियों से तालमेल बनाकर काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने पहलगाम डेवलपमेंट अथारिटी को चंदनबाड़ी-पिस्सू टाप-शेषनाग-महागुनस टाप-पोषपत्री-पंजतरणी ट्रैक में निर्माण कार्यों को 30 जून तक मुकम्मल बनाने के निर्देश दिए। आरएंडबी और पीडीए को ट्रैक पर निर्माण कार्य पूरे करने को कहा गया।
विज्ञापन


शेषनाग में नौ लंगर, 279 शौचालय, 33 स्नानघर, 800 टेंट और 50 दुकानें, पंजतरणी कैंप में दस लंगर, 353 शौचालय/स्नानघर, 900 टेंट, 50 दुकानें स्थापित की गई हैं।

राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से पंजतरणी में बेस अस्पताल स्थापित करने के साथ आईएसएम, बीएसएफ, सीआरपीएफ की ओर से मेडिकल कैंप, एमजीटाप, पोषपत्री, केलनर और दर्दकोटे में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं स्थापित की गई हैं। बालटाल बेस कैंप में 400 शौचालय, 100 स्नानघर, रांगा मोड़ और दोमेल में 300 शौचालय और 50 स्नानघर स्थापित किए गए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें