Instructions for people to go to safer places
- फोटो : RSPURA
मीरां साहिब। शुक्रवार की रात को पहाड़ों पर हुई भारी बारिश के कारण शनिवार की सुबह साढे़ पांच बजे बिलोल नाले में बाढ़ आ गई, जिसमें गुज्जर समुदाय के कई लोगों का समान बह गया। आरएस पुरा प्रशासन ने बिलोल नाले और नक्की तवी के पास रहने वाले ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर चले जाने का निर्देश दिया।
बिलोल नाले में बाढ़ आने से गांव इंदिरा नगर के पास रहने वाले गुजर समुदाय के लोगों का काफी नुकसान हुआ। गुज्जर करमदीन ने बताया कि बारिश के चलते पहले ही मवेशियों को वे लोग सुरक्षित स्थानों पहुंचा दिए थे, जिससे उनकी जान बच गई।
अचानक बिलोल में पानी आने से बच्चों की जान भी मुश्किल से बचाई गई। उनको आननफानन में कुल्लों से निकाला गया। इस बीच सामान बह गए। मो. शरीफ ने कहा कि इस बार बारिश कम होने पर बिलोल में अधिक पानी आने की कोई संभावना नहीं थी, पर बीती रात से पहाड़ी क्षेत्र में हो रही बारिश के चलते बिलोल नाले में आई बाढ़ ने कफी नुकसान पहुंचाया।
कई इलाके तालाब में तब्दील
गांव कृष्णा नगर, कश्मीरी बस्ती और प्रेम नगर में बारिश के पानी से तालाब जैसे हालात बन गए। लोगों को आनेजाने में काफी परेशानी हुई। स्थानीय सतपाल भगत ने कहा कि तीन-चार घंटे तक बारिश होने पर इन इलाकों के नाले ओवरफ्लो हो गए।
नालों का पानी गलियों और लोगों के घरों तक पहुंच गया। गांव की सरपंच ने फंड के अभाव में नालों की हालत नहीं सुधारने की मजबूरी बताई। मरालिया की सरपंच अंजूरानी का कहा कि नाले को पक्का कराने के लिए पंचायत के पास फंड नहीं है। ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशक को लिखत में अवगत कराया, पर समाधान नहीं हो रहा है।