फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में बारिश और बर्फबारी से उत्पन्न हालात के लिए एकीकृत कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश

Fri, 07 Apr 2017 01:31 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती - फोटो : file photo
विज्ञापन
घाटी में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी से उत्पन्न स्थिति से निबटने के लिए मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने एकीकृत नियंत्रण कक्ष स्थापित करने को कहा है। संभागीय प्रशासन को खराब मौसम के मद्देनजर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बारिश-बर्फबारी से उपजे हालात की समीक्षा बैठक में बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए आकस्मिक योजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जिलों में कंट्रोल रूम स्थापित करने और तटबंध टूटने या पानी के प्रवेश करने की संभावना वाले इलाके के लिए बचाव कार्यों की बारीकी से निगरानी करने को कहा।

उन्होंने नदियों के किनारे लगातार गश्त करने का बाढ़ नियंत्रण विभाग को निर्देश दिया। बैठक में बताया गया कि शहर के विभिन्न स्थानों पर 60 हजार रेत की बोरियां तैयार रखी गई हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए पर्याप्त संख्या में नौकाएं भी रखी गई हैं। बैठक में यह भी बताया गया कि मौसम में 7 अप्रैल से सुधार होने की संभावना है। झेलम के जलस्तर में बढ़ाव की रफ्तार पहले ही कम हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Kashmir - फोटो : ADGPI-Indian Army
मुख्यमंत्री ने श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को दोबारा खोलने तथा फंसे यात्रियों को प्राथमिकता पर निकालने को कहा। पेड़ गिरने या अन्य कारणों से ब्लाक रोड को तत्काल खोलने को भी कहा। उन्होंने विशेष रूप से टंगमर्ग-गुलमर्ग रोड पर गिरे पेड़ों और बर्फ  को हटाने के निर्देश दिए ताकि विश्व प्रसिद्ध पर्यटक स्थल के लिए सड़क खुली रहे।

उन्होंने संग्रामा-बारामुला रोड को साफ  करने के भी निर्देंश दिए। जल निकासी के लिए पर्याप्त संख्या में पंप लगाने के नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए। पंपों के सुचारु संचालन के लिए 24 घंटे बिजली बहाल रखने को कहा। बैठक में बताया गया कि फायर सर्विस विभाग ने जल निकासी के लिए 16 फायर टेंडर और छह पंप 20 स्थानों पर लगाए हैं।

विभिन्न अस्पतालों तथा स्किम्स में पर्याप्त चिकित्सा इंतजाम हैं। बैठक में सेना की 15 कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जेएस संधू, मंडलायुक्त कश्मीर बसीर अहमद खान, पुलिस महानिरीक्षक कश्मीर एसजेएम गिलानी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें