फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू संभाग में आज बंद रहेंगे सभी शैक्षणिक और सरकारी संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
-मंडलायुक्त ने दी अलर्ट रहने ही सलाह, नौ बजे के बाद जम्मू में चहलकदमी पर रोक
विज्ञापन

-तवी नदी में बढ़े जलस्तर और पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद उठाया कदम
-जम्मू और आसपास के इलाकों में लोगों को ऊपरी मंजिल पर सोने और समूह में रहने की सलाह
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। मंडलायुक्त जम्मू रमेश कुमार ने कहा है कि सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल और कॉलेज बुधवार को बंद रहेंगे। उन्होंने निजी संस्थानों से भी आह्वान किया है कि वे चाहें तो अपने कार्यालय को बंद कर सकते हैं। जम्मू शहर में मंगलवार रात नौ बजे के बाद किसी भी तरह की हलचल पर रोक लगा दी है।
उन्होंने कहा, तवी नदी का पुल क्षतिग्रस्त हो गया है, पुल पर जाने या फिर नदी के समीप जाने से जान का खतरा हो सकता है। इसे देखते हुए यह आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा लोगों की साहूलियत और सुविधा के लिए कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आगामी खतरे को भांपते हुए जम्मू या आसपास के इलाकों में हैं तो रात को पहली मंजिल की जगह दूसरी या तीसरी मंजिल पर चले जाएं। रात को बारिश का अलर्ट रहेगा। किसी को कोई मुश्किल आती है तो वे प्रशासन के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। लोग जिस मोहल्ले में रह रहे हैं, वहां चार-पांच लोगों का समूह बनाकर रहें। कोई मुश्किल पेश आती है तो एक-दूसरे के संपर्क से मदद का प्रयास करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, जम्मू संभाग में अलर्ट जारी किया गया है। यहां नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। सोमवार को बाढ़ की चेतावनी जारी कर दी गई थी और इसके बाद नदी और नालों के आसपास रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई थी। जम्मू, सांबा और कठुआ में कोई भी मौत नहीं हुई है। डोडा जिला में तीन लोगों की मौत हुई है। इनमें से दो लोग घर के भूस्खलन की चपेट में आने से मारे गए हैं। जबकि एक अन्य की मौत पहाड़ से फिसलने की वजह से हुई है। पानी उतरने के बाद नुकसान का आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें