फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी दुकानों के बाहर लगाएं सीसीटीवी कैमरे

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिले में चोरी की बढ़ती घटनाओं और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए रियासी पुलिस सख्त हो गई है। इसी कड़ी में कारोबारियों से व्यापारिक प्रतिष्ठानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की है, ताकि संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।
विज्ञापन

सनद रहे कि जनवरी माह में दो-तीन स्थानों पर चोरी की घटनाओं के बाद गत दिनों आईआरपी चौक से वाहन चोरी का मामला सामने आया था। इसके मद्देनजर पुलिस ने नगर और बाहरी इलाकों में नाके बढ़ा दिए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अगर पूरे बाजार के साथ ही गलियों में दुकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं तो अराजक तत्वों पर आसानी से नजर रखी जा सकती है। इसलिए सभी को उच्च क्षमता वाले कैमरे लगाने के लिए कहा गया है। पुलिस-पब्लिक बैठक में भी इस मामले को उठाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें