रियासी। नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रियासी के तत्वावधान में सलाल पावर स्टेशन ज्योतिपुरम में एक दिवसीय हिंदी कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसका उद्घाटन सलाल पावर स्टेशन के महाप्रबंधक एन. राम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने हिंदी को देश की एकता का प्रतीक बताते हुए प्रतिभागियों से अपना कार्य हिंदी में करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यशाला में सलाल पावर स्टेशन के साथ-साथ सीआरपीएफ और विभिन्न बैंकों के 35 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस दौरान वरिष्ठ प्रबंधक जनसंपर्क एसआर गुप्ता व सहायक प्रबंधक राजभाषा सलाल पावर स्टेशन ज्योतिपुरम कुलदीप कुमार शर्मा ने संकाय के रूप में प्रतिभागियों को राजभाषा नीति व राजभाषा कार्यान्वयन से संबंधित जानकारी दी। साथ ही विशेषज्ञों ने कंप्यूअर पर हिंदी के सरल प्रयोग का भी प्रशिक्षण दिया। इस कार्यशाला के माध्यम से अध्यक्ष नराकास रियासी एवं सलाल पावर स्टेशन प्रमुख ने एक विशेष शुरुआत की गई, जिसके अंतर्गत प्रतिभागियों को सलाल बांध और विद्युतगृह का भ्रमण भी करवाया गया।