फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजी बीएसएफ ने एलओसी पर जांची सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। बीएसएफ के डीजी पंकज कुमार सिंह ने शुक्रवार को एलओसी का दौरा कर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। वह तंगधार, कुपवाड़ा व बांदीपोरा के फारवर्ड इलाके में गए। वहां स्थानीय बीएसएफ कमांडरों की ओर से उन्हें सुरक्षा हालात की जानकारी दी गई। साथ ही एलओसी की सुरक्षा के लिए की गई तैयारियों के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कमांडरों के साथ बैठक कर एलओसी की सुरक्षा तथा ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा की। प्रहरी सम्मेलन में जवानों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाया। साथ ही अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए हर नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने की हिदायत दी। इस दौरान उनके साथ आईजी डा. राजेश मिश्र भी थे। इससे पहले तीन दिवसीय दौरे पर बीएसएफ मुख्यालय पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें