फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उचित मूल्य की दुकान का किया गया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग, उपभोक्ता मामले की पहल पर राज्य और केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी आसपास के क्षेत्रों में दौरा कर रहे हैं। देश भर में 5000 एफपीएस की दृश्यता में उल्लेखनीय वृद्धि करना और पीडीएस संचालन की जमीनी स्तर की वास्तविकताओं के बारे में वरिष्ठ अधिकारियों को संवेदनशील बनाना है। साथ ही ओएनओआरसी, पीएमजीकेएवाई की समग्र समझ हासिल करना है।
विज्ञापन

उपायुक्त अनुराधा गुप्ता ने बुधवार को स्वांखा मोड़ में दर्शन लाल की उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण किया। इस दौरान उपलब्ध और आवश्यक बुनियादी ढांचे, एफपीएस द्वारा अपनाए गए गुणवत्ता नियंत्रण उपायों, ऐसे एफपीएस के साथ लाभार्थियों के अनुभव, एफपीएस पर सेवा वितरण के प्रकार और पारदर्शिता के साथ-साथ जमीनी स्तर पर लागू शिकायत निवारण तंत्र की जांच की। इसके अलावा उपस्थित लाभार्थियों और एफपीएस डीलरों से उनके सुझावों के अलावा उनके सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में भी पूछा गया। लाभार्थियों ने कहा कि उन्हें विभिन्न विभागीय योजनाओं जैसे एनएफएसए, पीएमजीकेएवाई आदि के तहत दर और पैमाने के अनुसार उनका हकदार राशन मिल रहा है। इस अवसर पर मुख्तार अहमद सहायक निदेशक एफसीएस और सीए सांबा, टीएसओ विजयपुर, संबंधित सरपंच और पीआरआई सदस्य भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें