ज्यौड़ियां। खौड़ की तहसील परगवाल के गांव हमीरपुर कोना में स्थित पीर बाबा चिरंगनाथ देव स्थान पर आल इंडिया मन्हास बिरादरी की तरफ से 4 दिसंबर को अर्ध वार्षिक मेल का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी पीर बाबा चिंरगी नाथ देव स्थान कमेटी के प्रधान सरपंच स्वर्ण सिंह मन्हास ने दी। उन्होंने बताया कि बिरादरी की तरफ से वर्ष में दो बार मेल का आयोजन किया जाता है, जिसमें बिरादरी के सभी लोग बढ़ चढ़कर एकता और आपसी भाईचारे को कायम रखते हुए भाग लेते हैं। मेल कार्यक्रम को लेकर बात करते हुए सवर्ण सिंह मनहास ने बताया कि सुबह हवन किया जाएगा। उसके बाद बिरादरी की बैठक और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। सवर्ण सिंह मनहास ने बिरादरी के लोगों से मेल में पहुंचने की अपील करते हुए कहा कि बाबा देवस्थान पर माथा टेक आशीर्वाद प्राप्त करें। संवाद