फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स में अगले माह से शुरू होगी ओपीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने जिला विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में सांबा जिले में पांच नए पर्यटन स्थल विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन इन पांच नए स्थानों का चयन करे, ताकि सांबा को पर्यटन मानचित्र पर और विस्तार दिया जा सके।
विज्ञापन

सांबा दौरे में मुख्य सचिव को डीसी ने मनरेगा, पीएमएवाई-जी, अमृत सरोवर, एसबीएम-द्वितीय, एसएजीवाई, नाबार्ड, पीएमजीएसवाई और अन्य योजनाओं के तहत उपलब्धियाें की जानकारी दी। मुख्य सचिव ने मनरेगा क्षेत्र की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्यों की गति को दोगुना करने और प्रत्येक कार्य का गुणवत्ता सत्यापन सुनिश्चित करने का आह्वान किया। सांबा जिले में अमृत सरोवर मिशन के तहत सभी 75 तालाबों का जीर्णाद्धार कार्य पूरा करने पर मुख्य सचिव ने प्रशासन की सराहना की। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को एक टीम के रूप में काम करने और बागवानी, कृषि, रेशम उत्पादन, एनआरएलएम अन्य स्वरोजगार योजनाओं सहित संबद्ध विभागों के हस्तक्षेप के माध्यम से सांबा जिले में सकल घरेलू उत्पाद को दोगुना करने की दिशा में लक्ष्य बनाने के लिए कहा।
सीएस ने जिले के सभी विभागों में डिजिटल पैठ सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। जिले में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए मुख्य सचिव ने विस्तृत पर्यटन सह सांस्कृतिक कार्य योजना के साथ पांच स्थानों की पहचान करने के निर्देश दिए, ताकि जिला सांबा का एक ज्वलंत पहलू जम्मू-कश्मीर के पर्यटन मानचित्र पर प्रदर्शित किया जा सके।
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने डीडीसी अध्यक्ष केशव दत्त शर्मा, उपाध्यक्ष डीडीसी बलवान सिंह और अन्य के नेतृत्व में पीआरआई के प्रतिनिधिमंडल से भी मुलाकात की। पीआरआई सदस्यों के बीच जनभागीदारी योजना पर जोर दिया और नशा मुक्त भारत अभियान, स्वच्छ गांव, एसबीएम चरण और अन्य जागरूकता योजनाओं पर स्थानीय लोगों के बीच अधिकतम जागरूकता पैदा बढ़ाने का आह्वान किया। इस अवसर पर मंडलायुक्त रमेश कुमार, निदेशक पर्यटन, निदेशक सीएडीपी, एमडी जेकेपीसीसी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें