फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी ने घगवाल व सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। एसएसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने मंगलवार को सीमावर्ती पुलिस चौकियों के कामकाज की समीक्षा करने और सीमा सुरक्षा ग्रिड को और मजबूत करने को लेकर जायजा लिया। इस अवसर पर अतिरिक्त एसपी के साथ उन्होंने सीमा पुलिस चौकियों पंगदौर, मावा, बब्बर नाला का दौरा किया।
विज्ञापन

पुलिस चौकी राजपुरा और थाना घगवाल और इन प्रतिष्ठानों में तैनात अपने संबंधित अधिकारी प्रभारी और आम लोगों के साथ बातचीत की और उपायों की समीक्षा की। सीमा सुरक्षा ग्रिड को और मजबूत करने के लिए तैनात जवानों के सुझावों की समीक्षा की। एसएसपी ने कहा कि आम लोगों की सहायता से ही पुलिस घुसपैठ को रोकने के अलावा तस्करी को रोकने के लिए प्रभावी काय कर सकती है। बाद में एसएसपी ने पीएस घगवाल के भीतर निर्मित गोशाला का दौरा किया और बचाए गए जानवरों के पुनर्वास उपायों की मौके पर समीक्षा की।
एसएसपी ने इस नेक कार्य के लिए पुलिस थाना घगवाल की पुलिस टीम की भूमिका की सराहना की। एसएसपी ने पुलिस चौकी राजपुरा और थाना घगवाल के अधिकारियों से प्रभावी और पेशेवर पुलिसिंग द्वारा नशीले पदार्थों की तस्करी, सामाजिक बुराइयों और अधिकार क्षेत्र में अन्य प्रचलित अपराधों पर अंकुश लगाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें