नेशनल कांफ्रेंस पार्टी को ज्वाइन करते लोग
विजयपुर। नेशनल कांफ्रेंस की तरफ से मंगलवार को एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें सांबा जिला प्रधान सुधागर गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि नेकां ने प्रदेश में हमेशा उन्नति और तरक्की की है। हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है।आज जो पार्टियां बड़ी-बड़ी बातें कर झूठ बोल कर वोट बटोरने की कोशिश कर रही हैं, अब ऐसा नहीं होगा। अब झूठ का जवाब वोट से दिया जाएगा। इस अवसर पर दर्जन लोगों ने नेकां का दामन थामा और एक ब्लॉक स्तरीय कमेटी का गठन किया गया। इसमें सतपाल को प्रधान, जनक राज को उप प्रधान, संसार चंद सचिव, रामदान को एक्सिक्यूटिव सदस्य बनाया गया। कार्यक्रम में अजय शर्मा, ओम प्रकाश अत्री, सतपाल व अन्य मौजूद रहे। संवाद