सांबा। जम्मू, सांबा, कठुआ रेंज के पुलिस डीआईजी अतुल गोयल ने शनिवार को पुलिस मुख्यालय का दौरा किया। उन्होंने पुलिस की तरफ से की गई कोविड-19 की तैयारियों का जायजा लिया। डीआईजी की अगवानी एसएसपी राजेश शर्मा और अतिरिक्त एसपी एजाज अहमद जरगर ने की।
बैठक में एसएसपी ने जिले में कोविड-19 के वर्तमान परिदृश्य और कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए उनकी तैयारियों और अन्य मुद्दों की जानकारी दी। डीआईजी ने उपस्थित सभी अधिकारियों के साथ की और कोविड-19 संक्रमण के प्रसार को कम करने के लिए किए गए उपायों का जायजा लिया। पीठासीन अधिकारी ने अधिकारियों को व्यवसायिकता, ईमानदारी और लोगों के कल्याण के लिए समर्पित तरीके से काम करने के लिए प्रेरित किया। सभी अधिकारियों को कोरोना संक्रमण से लोगों की जान बचाने के लिए कोविड-19 एसओपी के निर्देशों, सरकारी निर्देशों को सख्ती से लागू करने के लिए कहा। अधिकारियों को अपनी अधीनस्थ इकाइयों पर प्रभावी निगरानी रखने और आपराधिक मामलों में गुणवत्ता जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पर्यवेक्षी अधिकारी अपने-अपने दायित्वों के क्षेत्रों में सभी पेशेवर और संवेदनशील मामलों के प्रति सक्रिय दृष्टिकोण अपनाने के बारे में कहा गया।
बैठक में डीएसपी, एसडीपीओ शामिल रहे। एसएसपी ने आश्वासन दिया कि पुलिस आम जनता और वरिष्ठ पुलिस संरचनाओं की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए एक टीम के रूप में काम कर रही है।