सांबा डिवकॉम राजपुरा के मदून के एक वैक्सीन केन्द्र का जायजा लेते हुए
- फोटो : SAMBA
सांबा। डिवीजनल कमिश्नर डॉ. राघव लंगर ने रविवार को सांबा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर उपायुक्त अनुराधा गुप्ता व सीएमओ डॉ. संजे भी उनके साथ थे। उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर को रोकने के लिए जम्मू कश्मीर में 23 कोविड केयर केंद्र बनाए हैं। दूसरे प्रदेश से आने वालों के सैंपल लिए जाने की प्रक्रिया को भी तेज किया है।
जिला स्तर के अस्पतालों को निर्देश दिए कि रेफरल पॉलिसी को कम किया जाए। सांबा में 45 वर्ष तक के लोगों को 50 प्रतिशत वैक्सीन लगाई गई है। डिवकॉम ने जिला स्तर के कोविड कंट्रोल रूम का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने घरों में होम क्वारंटीन कोविड-19 मरीजों से फोन पर बातचीत भी की। वहीं कंट्रोल रूम में कुछ खामियां पाई गई, जिस पर डिवकॉम ने डीसी को निर्देश दिए कि उन्हें शीघ्र सुधारा जाए। बाद में उन्होंने जिला अस्पताल में निर्माणाधीन ऑक्सीजन प्लांट का जायजा लिया व इसके शीघ्र चालू किए जाने के निर्देश भी जारी किए। बाद में उन्होंने घगवाल के मदून गांव में वैक्सीन केंद्र का भी दौरा किया जहां लोगों को वैक्सीन दी जा रही थी।